बिज़नेस

ट्राई ने नियामकों की संयुक्त समिति की बैठक बुलाई

21 मई 2024 को ट्राई मुख्यालय, नई दिल्ली में नियामकों की संयुक्त समिति (जेसीओआर) की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में जेसीओआर के सदस्य के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (एमओसीए) और ट्राई के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दूरसंचार विभाग (डीओटी) और गृह मंत्रालय (एमएचए) के प्रतिनिधियों ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लिया। ट्राई के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने भी बैठक को संबोधित किया। जेसीओआर डिजिटल दुनिया में नियामक निहितार्थों का अध्ययन करने और नियमों पर सहयोगात्मक रूप से काम करने के लिए ट्राई की एक सहयोगी पहल है।

अनपेक्षित वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) जनता की असुविधा का एक प्रमुख स्रोत है और उनकी गोपनीयता का उल्लंघन करता है। धोखाधड़ी करने वाले भी दुरुपयोग के लिए यूसीसी को अपनाते हैं। बैठक में यूसीसी और धोखाधड़ी से दूरसंचार संसाधनों द्वारा निपटने के लिए विभिन्न संभावित सहयोगात्मक दृष्टिकोण और उपायों पर चर्चा की गई। चर्चा किए गए प्रमुख मुद्दे नीचे दिए गए हैं-

  • अनधिकृत 10 अंकों वाले मोबाइल और लैंडलाइन नंबरों से अनचाही कॉलें।
  • प्रचार कॉल करने के लिए प्रमुख संस्थाओं (दूरसंचार संसाधनों का उपयोग करके वाणिज्यिक संचार करने वाली संस्थाएं) द्वारा 140 सीरीज का उपयोग।
  • उपभोक्ताओं द्वारा आसान पहचान के लिए सेवा और लेन-देन संबंधी कॉल करने के लिए प्रमुख संस्थाओं द्वारा 160 सीरीज का उपयोग।
  • यूसीसी कॉल और संदेशों की रोकथाम में प्रमुख संस्थाओं, विशेष रूप से बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्त सेवा और बीमा) क्षेत्र की संस्थाओं की भूमिका।
  • ओटीपी का उपयोग करके ग्राहक से एक सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा स्थापित डिजिटल सहमति अधिग्रहण (डीसीए) प्रणाली के माध्यम से प्रमुख संस्थाओं द्वारा डिजिटल सहमति का अधिग्रहण। डीसीए ग्राहकों द्वारा सहमति को रद्द करने की भी अनुमति देता है।
  • सामग्री टेम्पलेट्स में यूआरएल/एपीएस/ओटीटी लिंक/कॉल बैक नंबरों की श्वेतसूची।
  • दूरसंचार संसाधनों का उपयोग करके धोखाधड़ी पर नियंत्रण एवं केवाईसी प्रक्रिया को और मजबूत करना।
  • विभिन्न मंचों के माध्यम से सूचना का आदान-प्रदान।
Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

9 मिनट ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

25 मिनट ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

31 मिनट ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

12 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

13 घंटे ago