Defence News

वायु सेना प्रमुख 15 जून को वायु सेना अकादमी (एएफए), डुंडीगल में कम्बाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) की समीक्षा करेंगे

वायु सेना अकादमी (एएफए), डुंडीगल, हैदराबाद में 213 अधिकारियों के पाठ्यक्रम की कम्बाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) 15 जून 2024 को पारंपरिक सैन्य भव्यता के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं के फ्लाइट कैडेटों के प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण के सफल समापन को चिह्नित करने के लिए आयोजित की जाएगी। वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी परेड के समीक्षा अधिकारी (आरओ) होंगे।

समारोह के दौरान समीक्षा अधिकारी (आरओ) स्नातक प्रशिक्षुओं को राष्ट्रपति का कमीशन प्रदान करेंगे। इस समारोह में फ्लाइट कैडेट्स, भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों और मित्र देशों के अधिकारियों को ‘विंग्स’ प्रदान करना शामिल है, जो सफलतापूर्वक अपना उड़ान प्रशिक्षण पूरा करेंगे। प्रशिक्षण की एक कठिन अवधि की परिणति होने के नाते, यह अवसर किसी भी सैन्य एविएटर के करियर में सबसे महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है।

फ्लाइंग ब्रांच का फ्लाइट कैडेट, जो ऑर्डर-ऑफ-मेरिट में प्रथम स्थान पर आता है, उसे समग्र प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए चीफ ऑफ द एयर स्टाफ ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ तथा राष्ट्रपति की पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा। इस फ्लाइट कैडेट को परेड की कमान संभालने का भी सौभाग्य प्राप्त है। समीक्षा अधिकारी (आरओ) ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं के बीच समग्र ऑर्डर-ऑफ-मेरिट में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रशिक्षु को राष्ट्रपति की पट्टिका भी प्रदान करेंगे। पिलाटस पीसी-7 एमके-11, डोर्नियर, हॉक, किरण और चेतक विमानों की संरचनाओं द्वारा एक रोमांचक फ्लाई पास्ट, साथ ही पिलाटस पीसी-7 एमके-2, एसयू-30 एमकेआई, सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम द्वारा एरोबैटिक शो कम्बाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) के समापन का प्रतीक होंगे।

भारतीय वायुसेना का प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान एएफए भारतीय वायुसेना के पायलटों, ग्राउंड ड्यूटी और तकनीकी अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण का उद्गम स्थल है। अकादमी औपचारिक रूप से तब अस्तित्व में आई जब भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन ने 11 अक्टूबर, 1967 को इसकी आधारशिला रखी। इस अकादमी में प्रशिक्षण का उद्देश्य सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना और हर शाखा के अधिकारियों के बीच स्वस्थ बातचीत को प्रोत्साहित करना है।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

9 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

10 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

12 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

16 घंटे ago