भारत

रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

रॉयल भूटान आर्मी (आरबीए) के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर (सीओओ) लेफ्टिनेंट जनरल बातू शेरिंग ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की और द्विपक्षीय संबंधों पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता के दौरान, रक्षा मंत्री ने अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुसार तथा भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के अनुरूप, भूटान की क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से रक्षा उपकरणों एवं संपत्तियों के प्रावधान सहित, रक्षा तैयारियों के लिए क्षमता बढ़ाने में भूटान का सहयोग करने की भारत की तत्परता की पुष्टि की।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल बातू शेरिंग ने भारत सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना की और भूटान को उसकी आधुनिक रक्षा क्षमताओं तथा आरबीए के प्रशिक्षण को बढ़ाने में सहायता करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण को साकार करने के उद्देश्य से भारत के साथ मिलकर कार्य करने की रॉयल भूटान आर्मी की दृढ़ प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर 02-05 फरवरी, 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच निरंतर उच्च स्तरीय जुड़ाव का हिस्सा है और इसने द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को अधिक विस्तार देने का अवसर प्रदान किया है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

7 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

8 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

8 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

8 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

8 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

22 घंटे ago