भारत

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने आशा व्यक्त की है कि शंघाई शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगी

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कल कहा कि शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की तियानजिन की यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। चीन के राजदूत कल नई दिल्‍ली में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2025 – भारत-चीन संबंधों की पुनर्स्थापना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। चीन के राजदूत ने कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली का स्वागत किया।

चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा है कि पिछले वर्ष रूस के कज़ान में दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद से भारत-चीन संबंधों में लगातार सुधार और विकास हुआ है। नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2025′ पर एक संवाद को संबोधित करते हुए, राजदूत फेइहोंग ने कहा कि इस वर्ष की पहली छमाही में, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 74 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक हो गया है। इसमें साल-दर-साल 10 दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Editor

Recent Posts

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर…

1 दिन ago

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत…

1 दिन ago

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया को पीएम-सेतु के अंर्तगत पहली रणनीतिक निवेश योजना की मंजूरी मिली

राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री…

1 दिन ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे…

1 दिन ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “खेत बचाओ अभियान” को केवल एक जागरूकता कार्यक्रम…

1 दिन ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में…

1 दिन ago