CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में CISF ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में FIR के लिए शिकायत दी है।
भाजपा नेता कंगना रनौत ने कहा, “मुझे मीडिया और मेरे शुभचिंतकों से बहुत सारे फोन कॉल आ रहे हैं। सबसे पहले, मैं सुरक्षित हूं, मैं बिल्कुल ठीक हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज जो घटना हुई, वह सुरक्षा जांच के दौरान हुई। जैसे ही मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, दूसरे केबिन में बैठी महिला, जो CISF सुरक्षा कर्मचारी थी, मेरे चेहरे पर मारा और मुझे गालियां देने लगी। जब मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती है। मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मुझे पंजाब में बढ़ रहे आतंकवाद और उग्रवाद की चिंता है।”
कंगना रनौत को CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी, एक महिला के ऊपर हाथ उठाना बेहत गलत है। उन्हें(सुरक्षाकर्मी) को अगर कोई परेशानी थी तो उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए थी लेकिन इस तरह का कदम सही नहीं है। इसके खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।”
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने वाली कंगना रनौत ने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 74 हजार मतों से शिकस्त दी थी।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…