नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली के हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का हिस्सा ढहने की घटना के जांच के आदेश दिये। उन्होंने घोषणा की कि हवाई अड्डे की संरचना का गहन निरीक्षण किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार को तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद हवाई अड्डे का दौरा करने वाले नायडू ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और टर्मिनल-1 (टी1) को बंद कर दिया गया है तथा उड़ानों का परिचालन टी-2 और टी-3 पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है। मंत्री ने कहा कि मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये और घायलों को तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…