भारत

मानसून ने दी दिल्ली में दस्तक, कई इलाकों में जलभराव

भीषण गर्मी के बाद मानसून आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि दक्षिणपश्चिम मानसून पूरे दिल्ली की ओर बढ़ गया है। उसने कहा, ‘‘मानसून की उत्तरी सीमा 26 डिग्री उत्तर/65 डिग्री पूर्व, जैसलमेर, चुरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, गाजीपुर, गोंडा, खेरी, मुरादाबाद, देहरादून, ऊना, पठानकोट, जम्मू, 33 डिग्री उत्तर/74 डिग्री पूर्व से होकर गुजरती है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार देर रात तीन बजे से कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो गया। सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिमी बारिश दर्ज की है। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल 26 जून को मानसून आया था। यह 2022 में 30 जून को, 2021 में 13 जुलाई और 2020 में 25 जून को दिल्ली पहुंचा था।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

4 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

4 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

4 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

16 घंटे ago