भारत

उत्तराखंड में बादल फटने से व्यापक तबाही; जम्मू-कश्मीर में लगातार चौथे दिन रेल यातायात ठप

उत्तराखंड के कई ज़िलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। रुद्रप्रयाग और चमोली ज़िलों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर ज़िलों के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज बंद कर दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी सक्रिय मानसून से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

जम्मू और कश्मीर में भी जम्मू संभाग में रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जम्मू से आने-जाने वाली 40 रेलगाडि़यों को रद्द किया गया है। प्रदेश में सड़क सम्‍पर्क भी प्रभावित हुआ है। अचानक आई बाढ़ और मिट्टी के कटाव के बाद पुल संख्या 17 पर कठुआ-माधोपुर पंजाब डाउनलाइन पर रेल यातायात पूरी तरह से स्थगित है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 270 किलोमीटर लंबा हिस्सा, उधमपुर जिले में जखेनी और चेनानी के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद है। मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है।

जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल भी कल तक बंद रहेंगे।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago