भारत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक के मैसूर स्थित श्री सुत्तूर मठ में आयोजित समारोह में शामिल हुए

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक के मैसूर स्थित श्री सुत्तूर मठ में आयोजित समारोह में शामिल हुए। समारोह का आयोजन डॉ. शिवरात्रि राजेंद्र महास्वामी जी की 110वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही असली पूजा है। शिवराज सिंह ने कहा कि राजनीति तोड़ती है, लेकिन धर्म जोड़ता है, आज धर्म ने हम सभी को पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जोड़ दिया हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, भक्तगण उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मठ वर्षों से सामाजिक कल्याण और मानवता की दिशा में अतुलनीय भूमिका का निर्वहन करता आ रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक विभिन्न क्षेत्रों में मठ के कार्य संचालन से बदलाव की दिशा तय हुई है। जिस समर्पण और सेवाभाव के साथ काम किया जा रहा है, वह यहां के वातावरण को अद्वितिय बनाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति तोड़ती है, धर्म जोड़ता है और पीड़ित मानवता की सेवा ही असली पूजा है। आगे उन्होंने कहा कि उचित धर्म के पालन के साथ मठ सेवाकार्य में जुटा है और मैं भी अंतरात्मा से कोशिश करता हूं कि लोगों की अधिक से अधिक सेवा कर सकूं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे कृषि मंत्री बनने का सौभाग्य दिया। बतौर कृषि मंत्री मैं यह मानता हूं कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा, किसान प्राण हैं, अन्नदाता हैं, जीवनदाता हैं और किसानों की सेवा ही मेरे लिए असली आराधना है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास में जुटे हैं। एक नहीं, अनेकों योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ करने की कोशिश की है। हमारी कोशिश है कि खेती में उत्पादन बढ़े व लागत घटे, उत्पादन के ठीक दाम मिले, फसल का नुकसान हो जाए तो उसका उचित मुआवजा मिले, साथ ही कृषि का विविधीकरण भी बहुत जरूरी है। एकीकृत कृषि के भी अनेक लाभ हैं, जिसे हमें अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि विदेशों की तुलना में भारत में कृषि जोत क्षेत्र आकार की दृष्टि से छोटे हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील के 10-10, 15-15 हजार हेक्टेयर कृषि जोत क्षेत्रों की तुलना में हमारे देश में ऐसे भी किसान हैं, जिनके पास मात्र एक-दो हेक्टेयर, एक-दो एकड़, ढाई एकड़ कृषि जोत क्षेत्र है। इसलिए हमें नए प्रयासों के तरफ कदम बढ़ाते हुए कृषि को लाभकारी बनाना होगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने टैरिफ को लेकर भी मजबूती से विचार रखा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज सभी को राजनीतिक और विचारधारा के मतभेद भुलाकर राष्ट्रहित में एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ देश, अधिनायक जैसा व्यवहार कर रहे हैं, जो विश्व के लिए संकट बनकर खड़ा है। दुनिया को बचाने के लिए भी हमें साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पद का दिग्दर्शन अगर कोई कराएगा तो वह भारत ही होगा।

अंत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि चुनौतियां भारत के सामने खड़ी हैं, टैरिफ लादा जा रहा है। लेकिन भारत का मजबूत पक्ष दुनिया के सामने है। ऐसे माहौल में देश में देशभक्ति की भावना प्रज्जवलित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर एक संकल्प हरेक देशवासी को करना चाहिए कि दैनिक जीवन में उन्हीं वस्तुओं का उपयोग करेंगे, जो हमारे देश में बनी हो। यह बेहद जरूरी है, स्वदेशी उत्पाद अपनाने से हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि स्वदेशी अपनाने की दिशा में देशवासी एक नया इतिहास रचेंगे।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

5 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

5 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

6 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

6 घंटे ago