बिज़नेस

वर्ष 2024 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान देश में कोयला आयात में 8.4 प्रतिशत की कमी आई

सरकार ने आज कहा कि वर्ष 2024 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान देश में कोयला आयात में आठ दशमलव चार प्रतिशत की कमी आई है। कोयला मंत्रालय ने कहा कि इस अवधि में कोयला आयात एक सौ तिरासी दशमलव चार-दो मिलियन टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह दो सौ दशमलव एक-नौ मिलियन टन था।

इसके परिणामस्वरूप लगभग बयालीस हजार तीन सौ करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई। मंत्रालय ने कहा कि बिजली क्षेत्र को छोड़कर गैर-विनियमित क्षेत्र में अधिक गिरावट देखी गई, जिसमें आयात में साल-दर-साल बारह दशमलव शून्‍य एक प्रतिशत की कमी आई। मंत्रालय ने कहा कि कोयला आधारित बिजली उत्पादन में अप्रैल से दिसंबर 2024 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में तीन दशमलव पांच-तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों के लिए आयात में उन्‍नतीस दशमलव आठ प्रतिशत की कमी आई। मंत्रालय ने कहा कि घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने और आयात कम करने की दिशा में सरकार के प्रयासों से इस अवधि के दौरान कोयला उत्पादन में छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

12 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

12 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

12 घंटे ago