प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना ने 10 मार्च तक देशभर में दस लाख नौ हजार सोलर स्थापित करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि चंडीगढ़ तथा दमन और दीव ने अपने सरकारी भवन रूफटॉप सोलर लक्ष्यों में से 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है, जो स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में देश में सबसे आगे है।
मंत्रालय के अनुसार राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य भी असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात पर प्रकाश डाला कि इस पहल ने 10 लाख घरों को सौर ऊर्जा से सशक्त बनाया है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह स्थिरता, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है। 13 फरवरी को शुरू की गई यह योजना एक करोड़ घरों को रूफटॉप सोलर के माध्यम से मुफ्त बिजली प्रदान करती है, जिससे पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होती है और नागरिकों को ऊर्जा उत्पादकों के रूप में सशक्त बनाया जाता है। यह हर घर को कार्बन उत्सर्जन कम करके जलवायु परिवर्तन में योगदान करने में सक्षम बनाता है।
भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…
रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…
भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…