बिज़नेस

कोल इंडिया का कोयला उत्पादन जून तिमाही में 8 प्रतिशत बढ़ा

सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 18.93 करोड़ टन रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कोल इंडिया का कोयला उत्पादन 17.55 करोड़ टन था।

कोल इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को एक बयान में कहा, “हमने 18.92 करोड़ टन के लक्ष्य को पार करते हुए चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 100 प्रतिशत संतुष्टि हासिल की।” देश के कुल कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी की सभी सात उत्पादक अनुषंगियों ने भी आलोच्य अवधि में सकारात्मक वृद्धि हासिल की और इनमें से पांच ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को पार कर लिया।

जून के महीने में कंपनी का उत्पादन नौ प्रतिशत बढ़कर 6.3 करोड़ टन हो गया, जो जून 2023 में उत्पादित 5.8 करोड़ टन से अधिक है। मजबूत उत्पादन वृद्धि और कोयला ढुलाई बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कोल इंडिया की कुल आपूर्ति छह ​​प्रतिशत बढ़कर 19.84 करोड़ टन हो गई।

गर्मियों के दौरान देश में बिजली की मांग बढ़ने के दौरान कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों को कोल इंडिया से आपूर्ति पहली तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 16 करोड़ टन हो गई। वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में यह 15.4 करोड़ टन थी। कंपनी ने कहा, “कुल औसत कोयला ढुलाई में सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 367.2 रेक प्रतिदिन रही।

पिछले वर्ष की तुलनात्मक अवधि के लिए यह 333 रेक प्रतिदिन थी।” वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के अंत में कोल इंडिया की खदानों के बाहर 8.15 करोड़ टन कोयला रखा हुआ था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

2 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

4 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

4 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

4 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

4 घंटे ago