बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने जुलाई 2024 में 74.07 मिलियन टन उत्पादन हासिल किया

कोयला मंत्रालय ने जुलाई 2024 के दौरान कुल कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। कुल कोयला उत्पादन 74.07 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने के 69.42 एमटी के आंकड़े को पार कर गया है और 6.69 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

जुलाई 2024 में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन बढ़कर 55.04 एमटी हो गया है, जो जुलाई 2023 के 53.67 एमटी की तुलना में 2.54 प्रतिशत की वृद्धि है। संचयी कोयला उत्पादन (जुलाई 2024 तक) में सराहनीय उछाल देखा गया है और यह वित्तीय वर्ष 2023-24 की समान अवधि के दौरान 292.80 एमटी की तुलना में 9.78 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 में 321.45 एमटी (अनंतिम) हो गया है।

जुलाई 2024 में कोयले की ढुलाई में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई और इसने जुलाई 2023 में दर्ज 76.05 एमटी की तुलना में 4.58 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 79.54 एमटी के आंकड़े को छू लिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में संचयी कोयला ढुलाई (जुलाई 2024 तक) 341.61 एमटी (अनंतिम) रही, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के दौरान 316.54 एमटी की तुलना में 7.92 प्रतिशत की सराहनीय वृद्धि है।

दिनांक 31.07.2024 तक, कोयला कंपनियों के पास मौजूद कोयले के स्टॉक में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 86.8 एमटी तक पहुंच गया। यह उछाल कोयला क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन और दक्षता को रेखांकित करते हुए 43.85 प्रतिशत की प्रभावशाली वार्षिक वृद्धि दर को दर्शाता है।

उपरोक्त आंकड़े देश की ऊर्जा संबंधी मांगो को पूरा करने की दिशा में कोयला क्षेत्र की सुदृढ़ता और प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। कोयला मंत्रालय इस क्षेत्र के भीतर निरंतर विकास और दक्षता को बढ़ावा देने के प्रति दृढ़ है।

Editor

Recent Posts

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

3 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

5 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

5 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

6 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

6 घंटे ago