बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने दो और वाणिज्यिक कोयला खदानों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास को मजबूत करने की एक उल्लेखनीय पहल के रूप में कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खनन नीलामी के 11वें दौर के तहत दो कोयला खदानों – मारवाटोला-II और नामचिक पश्चिम – के सफल बोलीदाताओं के साथ कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौतों (सीएमडीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये समझौते कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के देश के लक्ष्य की ओर एक कदम हैं। सिंघल बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड ने मारवाटोला-II ब्लॉक हासिल किया है, जबकि पीआरए नूरवी कोल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड – नामचिक पश्चिम के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है।

इन दो कोयला खदानों में से एक का पूरी तरह से पता लगाया जा चुका है और दूसरी आंशिक रूप से खोजी जा चुकी है। संयुक्त रूप से, इनसे ~0.34 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की कुल पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) के आधार पर 106.14 करोड़ रुपये का अनुमानित वार्षिक राजस्व सृजन का अनुमान है। इन खदानों को चालू करने के लिए लगभग 55 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की आवश्यकता होगी। रोजगार क्षमता के संदर्भ में, दोनों ब्लॉकों से लगभग 460 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जो अपने-अपने क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देंगे।

कोयला मंत्रालय ने इन अतिरिक्त खदानों के साथ अब वाणिज्यिक कोयला खनन ढांचे के तहत नीलाम की गई कुल 120 कोयला खदानों के लिए सीएमडीपीए पर हस्ताक्षर किए हैं। ये खदानें 265.64 एमटीपीए की संचयी पीआरसी का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिनसे अनुमानित वार्षिक राजस्व 37,300 करोड़ रुपये और अनुमानित निवेश 39,900 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, इनसे देश भर में लगभग 3,59,200 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

कोयला मंत्रालय पारदर्शी, निवेशक-अनुकूल नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से घरेलू कोयला उत्पादन को मजबूत करने, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप समावेशी विकास को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

14 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

19 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

19 घंटे ago