बिज़नेस

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस प्रीमियम के आंकड़े को पार कर लिया है। यह उपलब्धि पॉलिसीधारकों, मध्यस्थों और अन्य हितधारकों का ओआईसीएल तथा समग्र रूप से सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। यह उपलब्धि सरकार के व्यापक लक्ष्य-वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने (2047 तक सभी के लिए बीमा) और जोखिम सुरक्षा तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के अनुरूप है।

यह वृद्धि ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट (जीपीए), हेल्थ, फायर और मोटर बीमा पोर्टफोलियो के मजबूत योगदान से संभव हुई है। हाल के वर्षों में ओआईसीएल ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को ओरिएंटल संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा, ड्रोन बीमा, इवेंट बीमा और कस्टम ड्यूटी बीमा जैसी नवोन्मेषी योजनाओं से सशक्त किया है। कंपनी बदलते जोखिम परिदृश्यों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप सर्वत्र सुरक्षा पैरामीट्रिक बीमा पॉलिसी, शून्य मूल्यह्रास व्यापक पॉलिसियां ​​(दीर्घकालिक विकल्पों सहित) और श्योरिटी बॉन्ड बीमा जैसे भविष्योन्मुखी समाधान पेश करने के लिए भी तैयार है।

ओआईसीएल के लिए मोटर सेगमेंट विकास का मुख्य आधार बना रहा और कंपनी के पोर्टफोलियो में इसका सबसे बड़ा योगदान रहा:

  • प्राइवेट कार बीमा में 14.5 लाख से अधिक पॉलिसियां और ₹869 करोड़ का प्रीमियम
  • टू-व्हीलर बीमा में 15.5 लाख पॉलिसियां और ₹143 करोड़ का प्रीमियम, जो रिटेल सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति दर्शाता है
  • मालवाहक वाणिज्यिक वाहन (जीसीसीवी) में 4.82 लाख पॉलिसियां और ₹1725 करोड़ का प्रीमियम

विभाग ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है, जिन्होंने परिचालन उत्कृष्टता और ग्राहक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को उनके विस्तार, नवाचार को अपनाने और सेवा वितरण को सुदृढ़ करने के प्रयासों में निरंतर समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, ताकि राष्ट्र को इसका लाभ मिल सके।

Editor

Recent Posts

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

10 घंटे ago

विदेश मंत्री ने G20 बैठक में वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए सैन्य समाधानों के बजाय कूटनीति को प्राथमिकता देने का आह्वान किया

भारत ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सैन्य समाधान नहीं बल्कि कूटनीति को…

10 घंटे ago

ISRO ने अगली पीढ़ी के उपग्रह NVS-3 का सफल प्रक्षेपण किया

इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपनी नई पीढ़ी के…

10 घंटे ago

ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए PMGSY-IV के तहत मिजोरम में नई सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी

पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु.…

10 घंटे ago

पेरिस में FATF की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं

पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…

21 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…

21 घंटे ago