बिज़नेस

कोयला मंत्रालय कल गुजरात के गांधीनगर में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर तीसरा रोड शो आयोजित करेगा

वाणिज्यिक कोयला खनन को बढ़ावा देने और निजी निवेश को आकर्षित करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, कोयला मंत्रालय कल गुजरात के गांधीनगर में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी और निवेश अवसरों पर एक रोड शो आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के कोयला क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाने के लिए उद्योग के हितधारकों, संभावित निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाना है।

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ कोयला मंत्रालय की अपर सचिव रूपिंदर बरार तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो नीलामी प्रक्रिया, निवेश परिदृश्य तथा क्षेत्र में विकास को गति देने वाली सरकारी पहल के बारे में जानकारी देंगे।

कोयला मंत्रालय वाणिज्यिक कोयला खनन को बढ़ावा देने के लिए रोड शो की एक श्रृंखला के माध्यम से हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रहा है। कोलकाता और मुंबई में सफल आयोजनों के बाद, मंत्रालय अब संभावित निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को आकर्षित करने के लिए गांधीनगर में रोड शो आयोजित कर रहा है। वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का आगामी 12वां दौर मार्च के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है, जो घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

यह रोड शो कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने, दक्षता बढ़ाने, नीति समर्थन और इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहलों को उजागर करने के लिए मंच प्रदान करता है। प्रतिभागियों को कोयला ब्लॉकों की उपलब्धता, निवेश के अवसरों और भारत के कोयला उद्योग में व्यापार करने में आसानी के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी। विशेषज्ञ कोयला प्रौद्योगिकी, स्थिरता उपायों और पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बाजार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नीति सुधारों में प्रगति पर भी प्रकाश डालेंगे।

वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी भारत के कोयला भंडार की वास्तविक क्षमता को उजागर करने, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को आकर्षित करने और आयात निर्भरता को कम करने में सहायक रही है। निवेशक-अनुकूल नीतियों और तकनीकी प्रगति के साथ, कोयला मंत्रालय एक मजबूत और टिकाऊ कोयला क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास लक्ष्यों के साथ संरेखित है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

3 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago