बिज़नेस

कोयला मंत्रालय कल वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 12वां चरण शुरू करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 जून 2020 को शुरू की गई पहली वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के क्रम को आगे बढ़ाते हुए, कोयला मंत्रालय 27 मार्च 2025 को वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 12वें चरण की शुरुआत करने जा रहा है। यह पहल देश में घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाने, आयात पर निर्भरता कम करने और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस नीलामी के तहत कुल 25 कोयला खदानों की पेशकश की जाएगी, जिनमें से 7 खदानें कोयला सीएमएसपी [कोयला खान (विशेष प्रावधान)अधिनियम, 2015 के अंतर्गत और 18 खदानें खनिज और खदान (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर) के अंतर्गत आती हैं। इनमें से 2 लिग्नाइट खदानें भी शामिल हैं, जो विभिन्न ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होंगी। इसके अलावा, 13 कोयला खदानें पूरी तरह से खोजी जा चुकी हैं, जबकि 12 आंशिक रूप से खोजी गई हैं, जिससे तत्काल और भविष्य के विकास दोनों के लिए अवसर मिलेंगे।

इसके अतिरिक्त, नीलामी के 11वें दौर के दूसरे प्रयास के तहत, कोयला मंत्रालय एमएमडीआर अधिनियम के अंतर्गत तीन आंशिक रूप से खोजी गई कोयला खदानों की पेशकश कर रहा है, जिससे निवेशकों को महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे और घरेलू कोयला उत्पादन एवं ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार का उद्देश्य पारदर्शी और बाजार-आधारित कोयला अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी ने कोयले के विशाल भंडार को अनलॉक (खोलने) करना एक गेम-चेंजर रही है, जिससे प्रतिस्पर्धा, दक्षता और सतत खनन प्रथाओं को बढ़ावा मिला है।

वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 12वें चरण से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है। यह पहल भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी। इसके साथ ही, यह देश में एक मजबूत और लचीला कोयला क्षेत्र विकसित करने में योगदान देगा, जिससे उद्योगों, विद्युत संयंत्रों और बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को सहायता मिलेगी।

कोयला मंत्रालय लगातार सुधारों को लागू करने, व्यापार करने की सुगमता बढ़ाने और कोयला खनन के लिए एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में ये पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और देश की आर्थिक नींव को और मजबूत करेंगी।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago