बिज़नेस

सितंबर महीने में कोयला उत्पादन में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई

कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही अर्थात 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 के दौरान कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों से कोयला उत्पादन और ढुलाई में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

कोयला उत्पादन में वर्ष-दर-वर्ष 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 60.52 मीट्रिक टन से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 79.72 मीट्रिक टन हो गया है। इसी तरह, ढुलाई में वर्ष-दर-वर्ष 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 65.37 मीट्रिक टन से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 87.86 मीट्रिक टन हो गया है।

इसके अलावा, सितंबर महीने में कोयला उत्पादन में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो वित्त वर्ष 2024 में 10.40 मीट्रिक टन से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 13.74 मीट्रिक टन हो गया। इसी तरह, सितंबर महीने में ढुलाई में वर्ष-दर-वर्ष 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो वित्त वर्ष 24 में 9.68 मीट्रिक टन से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 14.27 मीट्रिक टन हो गया है।

कोयला मंत्रालय कोयला कंपनियों और उद्योग भागीदारों सहित सभी हितधारकों के अमूल्य समर्थन के लिए उनके अटूट प्रयासों की सराहना करता है। मंत्रालय सभी कोयला ब्लॉक आवंटियों को चुनौतियों से निपटने और उनके संचालन को अनुकूलित करने में मदद करने के लिए समर्पित है। इसका प्राथमिक उद्देश्य देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए एक स्थिर और विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि करना है। सहयोगात्मक पहलों और केंद्रित सहायता के माध्यम से मंत्रालय का लक्ष्य कोयला क्षेत्र में दक्षता, स्थिरता और उत्पादन को बढ़ाना है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

6 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

7 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

17 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

17 घंटे ago