भारत

आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर कोलकाता में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में हजारों जूनियर डॉक्‍टरों ने विभिन्‍न क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर कोलकाता में महालया के अवसर पर कल आर. जी. कर. मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में दुष्‍कर्म और हत्‍या पीड़‍िता के समर्थन में एक विशाल विरोध मार्च निकाला। बंगाल जूनियर डॉक्‍टर्स फ्रंट द्वारा अयोजित यह मार्च कॉलेज स्‍ट्रीट से शुरू होकर एस्‍पलानेड क्षेत्र में समाप्‍त हुआ। हाल के सप्ताह में सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों में से एक इस मार्च में डॉक्‍टर, नर्स, मेडिकल छात्र और आम नागरिक सहित विभिन्‍न क्षेत्र के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बाद में गंगा किनारे एकत्रित होकर न्‍याय के लिए अपनी लड़ाई के प्रतीक में एक हजार दीये प्रज्‍जवलित किये। इस विरोध प्रदर्शन ने स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों के लिए उन्‍नत मानदंड के लिए डॉक्‍टरों के चल रहे एक आयाम को चिन्हित किया। इस बीच, आर. जी. कर. अस्‍पताल परिसर में अभया की प्रतीमा का अनावरण किया गया। इसे आंदोलनकारी डॉक्‍टरों ने नौ अगस्‍त की क्रूर घटना और न्‍याय की मांग के लिए जारी विरोध प्रदर्शन का एक प्रतीक बताया।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

6 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

6 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

16 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

16 घंटे ago