बिज़नेस

कोयला उत्पादन 1,039.59 MT के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, पिछले वर्ष के कुल 969.07 MT की तुलना में 7.28 प्रतिशत की वृद्धि

कोयला मंत्रालय ने 2024 के लिए कोयला उत्पादन और प्रेषण में असाधारण प्रगति की है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने और आत्मनिर्भर भारत के विज़न का समर्थन करने के लिए इसकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।

2024 में, कोयला उत्पादन 1,039.59 मिलियन टन (एमटी) (अनंतिम) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया , जो पिछले वर्ष के कुल 969.07 एमटी की तुलना में 7.28 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है । यह वृद्धि घरेलू कोयले की उपलब्धता बढ़ाने और बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए मंत्रालय के रणनीतिक प्रयासों को दर्शाती है।

इसी प्रकार, 2024 में कोयला प्रेषण भी रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिसमें पूरे देश में 1,012.72 मिलियन टन (अनंतिम) कोयला प्रेषण किया गया, जो 2023 में दर्ज 950.39 मिलियन टन से 6.56 प्रतिशत अधिक है । उत्पादन और प्रेषण दोनों में यह लगातार वृद्धि बिजली उत्पादन और अन्य उद्योगों के लिए कोयले की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस क्षेत्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जिससे राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूती मिलती है।

कोयला उत्पादन और बुनियादी ढांचे के विकास को अनुकूलतम बनाने पर मंत्रालय का निरंतर ध्यान कोयला आयात पर निर्भरता को कम करने, देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और दीर्घकालिक टिकाऊ विकास में योगदान देने के लक्ष्य के अनुरूप है।

Editor

Recent Posts

भारत और कोरिया गणराज्य ने रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की 10वीं बैठक का आयोजन किया

भारत और कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की…

1 घंटा ago

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

4 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

4 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

4 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

4 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

5 घंटे ago