भारत

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एनडीएमसी की ‘एग्जाम वॉरियर’ पहल में छात्रों से बातचीत की

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक से प्रेरित नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के एग्जाम वॉरियर आर्ट फेस्टिवल में हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का निर्माण करना है ताकि वे शांत और संतुलित मानसिकता के साथ परीक्षा दे सकें।

पुस्तक के संदेशों से प्रेरित होकर लगभग 4,000 छात्रों ने कला के माध्यम से अपने विचार साझा किए। दिव्यांग छात्रों ने भी अपनेशिक्षकों केमार्गदर्शनमेंइसकार्यक्रम मेंसक्रिय रूप से भाग लिया।

भारत के प्रधानमंत्री का छात्रों को “सपने साकार करने” का संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिकॉर्ड किए गए अपनेसंदेश में छात्रों के साथ एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहाकिजब भी हम कुछ बनने का सपना देखते हैं तो कभी-कभी निराशा हाथ लगती हैलेकिन अगर हम कुछ करने का सपना देखते हैं, तो हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित होते हैं। इसलिए, कुछ बनने के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय हमें कुछ करने के सपने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि जब आप ऐसा करेंगेतो आपको कभी भी परीक्षाओं का दबाव महसूस नहीं होगा।

कलाकार छात्रों के साथ मिलकर रचनात्मकता और तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी को प्रोत्साहित करते हैं

अपनी पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को प्रेरित करने और परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करने में मदद करने के लिए नैतिक बूस्टर के महत्व पर प्रकाश डाला है । इस विचार को जीवन में शामिलकरने के लिए कई प्रतिष्ठित कलाकार अपनी रचनात्मकता के माध्यम से छात्रों को प्रेरित करने के लिए तैयार हैं।

जतिन दास (पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित), जय प्रकाश(पद्मश्री से सम्मानित), कंचन चंदर, हर्ष वर्धन, कल्याण जोशी, प्रदोष स्वैन, विजय भोरे, रीना सिंह, अनस सुल्तान, मनोज कुमार मोहंती, नरेंद्र पाल सिंह, कान्हू बेहरा जैसे प्रसिद्ध कलाकार, असित कुमार पटनायक और अंकित शर्मा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। उनकी कलाकृति और छात्रों के साथ बातचीत ने छात्रों का उत्साह बढ़ाने में मदद की और उन्हें आत्मविश्वास और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों के साथ बातचीत

अश्विनी वैष्णव ने उपस्थित छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध कलाकारों के साथ मिलकर चित्रकारी करते हुए छात्रों से बातचीत भी की। अश्विनी वैष्णव ने छात्रों को अपने शौक कोपूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें परीक्षा के दौरान तनाव से बचने के लिए पूरे साल एक नियमित अध्ययन की दिनचर्या बनाए रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत चहल और सांसद बांसुरी स्वराज्य भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

CCRAS-CARI और दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू के नॉर्थ कैंपस में औषधीय पौधों की विविधता का दस्तावेजीकरण करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और…

8 घंटे ago

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार)…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला…

8 घंटे ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की…

8 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के एक समूह के साथ संवाद किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों…

9 घंटे ago

TDB-DST ने सॉवरेन स्पेस-आधारित AI-ALINT तारामंडल विकसित करने के लिए 64.05 करोड़ रुपये की आरडीआई सहायता के लिए एस्ट्रोम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित खुफिया और उन्नत उपग्रह प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा…

9 घंटे ago