बिज़नेस

अप्रैल, 2024 में आठ प्रमुख उद्योगों (ICI) का संयुक्त सूचकांक 6.2 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ गया

अप्रैल, 2023 के सूचकांक की तुलना में अप्रैल, 2024 में आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) का संयुक्त सूचकांक 6.2 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ गया। बिजली, प्राकृतिक गैस, कोयला, इस्पात, रिफाइनरी उत्पाद, कच्चे तेल और सीमेंट के उत्पादन में अप्रैल 2024 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। वार्षिक सूचकांक, मासिक सूचकांक और वृद्धि दर का विवरण अनुलग्‍नक I और अनुलग्‍नक II में दिया गया है।

आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों अर्थात सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद एवं इस्पात के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है। आठ प्रमुख उद्योग औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के भार का 40.27 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं।

जनवरी 2024 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 4.1 प्रतिशत कर दिया गया है। 2023-24 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.6 प्रतिशत (अनंतिम) दर्ज की गई।

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:

सीमेंट- सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) अप्रैल, 2024 में अप्रैल, 2023 की तुलना में 0.6 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.0 प्रतिशत बढ़ गया।

कोयला- कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) अप्रैल, 2024 में अप्रैल, 2023 की तुलना में 7.5 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.8 प्रतिशत बढ़ गया।

कच्चा तेल- कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) अप्रैल, 2024 में अप्रैल, 2023 की तुलना में 1.6 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.6 प्रतिशत बढ़ गया।

बिजली- अप्रैल, 2024 में बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) अप्रैल, 2023 की तुलना में 9.4 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.1 प्रतिशत बढ़ा।

उर्वरक- अप्रैल 2024 में उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) अप्रैल, 2023 की तुलना में 0.8 प्रतिशत घट गया। इसका संचयी सूचकांक 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.7 प्रतिशत बढ़ा।

प्राकृतिक गैस – अप्रैल, 2024 में प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) अप्रैल, 2023 की तुलना में 8.6 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.1 प्रतिशत बढ़ा।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद- पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) अप्रैल, 2024 में अप्रैल, 2023 की तुलना में 3.9 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.6 प्रतिशत बढ़ गया।

इस्पात- अप्रैल, 2024 में इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) अप्रैल, 2023 की तुलना में 7.1 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.4 प्रतिशत बढ़ा।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

4 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

4 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

4 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

4 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

4 घंटे ago