भारत

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर मंत्रालय) ने 16 मई से 31 मई 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया

स्‍वच्‍छता पखवाड़े की शुरुआत उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय और उसके संगठनों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ लेने के साथ हुई, जिसमें स्वच्छता से जुड़े कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। कमरों, सार्वजनिक जगहों, कार्यालय में आमतौर पर इस्‍तेमाल होने वाले उपकरणों, कंप्यूटरों, फर्नीचर आदि की बढ़िया तरीके से सफाई की गई। मौजूदा नियमों के अनुसार जिन रिकॉर्डों की अब आवश्यकता नहीं है, उनका निपटारा कर दिया गया। विज्ञान भवन एनेक्सी के पीछे के हिस्से में फेंके गए कचरे को साफ किया गया। पौधों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कमरों के अंदर लगाने वाले पौधे दिए गए।

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संगठनों ने भी पौधे वितरित किए, आस-पास के स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया, जिसमें स्थानीय समुदाय और स्कूल-कॉलेजों के छात्र शामिल हुए। अन्य गतिविधियों के अलावा एनईसी, शिलांग में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की जांच की गई। एनईआरएएमएसी, एनईडीएफआई एवं एनईसीबीडीसी ने भी अपने कार्यालयों, स्कूलों, स्थानीय बाज़ारों आदि में और उसके आसपास इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए।

एनईएचएचडीसी द्वारा छात्रों के लिए महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता पैदा करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन और कचरा प्रबंधन की प्रभावी कार्य प्रणालियों पर ध्यान केन्‍द्रित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य और एनईएचएचडीसी में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। एनईएचएचडीसी में कचरे से धन सृजन की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

स्वच्छता पखवाड़ा का अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ, जिसमें निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और स्‍लोगन लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता मापदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन वर्गों को मान्यता दी गई और पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर, डोनर मंत्रालय के सचिव ने स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और स्वच्छता को आदत बनाने तथा इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने डोनर मंत्रालय के संगठनों के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने अनेक गांवों में स्वच्छता जागरूकता फैलाने का काम किया। उन्‍होंने उनसे ऐसी गतिविधियाँ जारी रखने को कहा।

स्वच्छता पखवाड़ा न केवल संगठन के भीतर बल्कि बड़े पैमाने पर समुदाय में भी स्वच्छ भारत को बढ़ावा देने के लिए डोनर मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पखवाड़े के दौरान, डोनर मंत्रालय की टीम ने स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण के साथ स्वच्छता, सुशासन और समर्पित सार्वजनिक सेवा को बढ़ावा देने के लिए अपना दृढ़ संकल्प प्रदर्शित किया।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

5 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

5 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

5 घंटे ago