भारत

गोवा शिपयार्ड द्वारा बनाए जा रहे चौथे अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (NGOPV) यार्ड 1283 के निर्माण की शुरुआत

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा बनाए जा रहे चौथे अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (एनजीओपीवी) यार्ड 1283 का कील लेइंग (किसी जहाज के औपचारिक निर्माण की शुरुआत के अवसर पर होने वाला कार्यक्रम) समारोह 9 जून 2025 को मुख्य अतिथि के रूप में वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के साथ-साथ जीएसएल के सीएमडी श्री ब्रजेश कुमार उपाध्याय और भारतीय नौसेना और शिपयार्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

30 मार्च 23 को हुए अनुबंधों के तहत अगली पीढ़ी के 11 अपतटीय गश्ती जहाजों (एनजीओपीवी) का निर्माण चल रहा है, जिसमें जीएसएल, गोवा और जीआरएसई, कोलकाता द्वारा क्रमशः सात और चार जहाजों का निर्माण किया जा रहा है।

लगभग 3000टी टन भार वाले एनजीओपीवी को तटीय रक्षा और निगरानी, ​​खोज और बचाव कार्यों, अपतटीय संपत्तियों की सुरक्षा और एंटी-पायरेसी (समुद्री डकैती) अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। इन जहाजों का निर्माण देश के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप किया जा रहा है और ये भारतीय नौसेना की समुद्री क्षमता को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

5 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

10 मिनट ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

15 मिनट ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

1 घंटा ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

1 घंटा ago