बिज़नेस

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस और एशिया-प्रशांत भागीदारों से तीन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की अपील की

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस और एशिया-प्रशांत भागीदारों से तीन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की अपील की है। इनमें द्विपक्षीय समझौतों और बहुपक्षीय मंचों के माध्यम से व्यापारिक संबंधों को बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी सहयोग को मजबूत करना और सांस्कृतिक तथा शैक्षिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना शामिल हैं। पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में एशिया- प्रशांत क्षेत्र के लिए फ्रांसीसी विदेश व्यापार आयुक्तों के वार्षिक सम्मेलन में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और फ्रांस का व्यापार 15 अरब डॉलर तक पहुँच जाएगा।

पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देश कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, एयरोस्पेस, रक्षा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि अगले तीन दशकों में विश्‍व में हवाई जहाजों की सबसे बड़ी मांग भारत से ही होगी। उन्होंने 2029 तक देश में 75 नए हवाई अड्डे बनाए जाने की भी बात कही। पीयूष गोयल ने लड़ाकू विमानों के सह-निर्माण तथा साइबर सुरक्षा, यांत्रिक बुद्धिमत्ता, ई-कॉमर्स और क्वांटम प्रौद्योगिकियों में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की।

पीयूष गोयल ने फ्रांस की विदेश व्यापार मंत्री सोफी प्राइमस के साथ भी चर्चा की।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

7 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

7 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

7 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

7 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

7 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

21 घंटे ago