आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 28 नवंबर 2024

महाराष्‍ट्र में सी.एम. पद को लेकर संशय खत्‍म होने को अधिकांश अख़बारों ने अपने पहले पन्‍ने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है। अमर उजाला की टिप्‍पणी है- शिंदे बोले मुख्‍यमंत्री पर मोदी-शाह का फैसला मंजूर। दैनिक भास्‍कर की टिप्‍पणी है- शिंदे पीछे हटे, भाजपा का सी.एम. बनने का रास्‍ता साफ। जनसत्‍ता लिखता है- एकनाथ शिंदे ने दावेदारी छोड़ी।

उधर, झारखण्‍ड में नई सरकार के गठन को लोकसत्‍य ने सुर्खी दी है- हेमंत अकेले लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल का विस्‍तार बाद में।

संसद में सरकार और विपक्ष में तनातनी भी अख़बारों के पहले पन्‍ने पर है। जनसत्‍ता लिखता है- विपक्ष का हंगामा, नहीं चली संसद। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- अडाणी-सम्‍भल मुद्दे पर विपक्ष हमलावर, संसद फिर ठप्‍प।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राजनेताओं के खिलाफ दर्ज हर मामला दुर्भावनापूर्ण नहीं होता, नकदी के बदले नौकरी मामले में पार्थ चटर्जी की जमानत पर शीर्ष अदालत‍ की टिप्‍पणी- अमर उजाला में है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

5 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

5 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

5 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

7 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

7 घंटे ago