insamachar

आज की ताजा खबर

Commerce and Industry Minister Piyush Goyal said the India-New Zealand Free Trade Agreement will come into effect on October 20.
बिज़नेस मुख्य समाचार

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत न्‍यूजीलैंड मुक्‍त व्‍यापार समझौता 20 अक्‍तूबर से लागू होगा

केंद्रीय वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता-एफटीए 20 अक्‍तूबर को दशहरे के अवसर पर लागू होगा। नई दिल्ली में एक सम्मेलन में पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड को होने वाले शत-प्रतिशत भारतीय निर्यात पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा।

यह रणनीतिक साझेदारी और वर्ष 2030 तक की कार्ययोजना दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसका लक्ष्य अगले चार-पांच वर्षों में वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार दोगुना कर करीब 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू होने से इस लक्ष्य को ठोस आर्थिक परिणामों में बदलने में मदद मिलेगी।

इस समझौते से वस्त्र और परिधान, चमड़ा और जूते, इंजीनियरिंग उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद सहित भारतीय निर्यात के लिए नए अवसर खुलेंगे। यह समझौता सेवाओं, निवेश और पेशेवरों, विद्यार्थी और युवाओं के आवागमन के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा करता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबे समय से घनिष्ठ संबंध हैं, जो मजबूत जन-संबंधों और व्यापार तथा निवेश, कृषि, शिक्षा, खेल, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर आधारित हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *