अंतर्राष्ट्रीय

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जलडमरूमध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों की आवाजाही ठप

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों की आवाजाही ठप हो गई है। इस मार्ग पर पोत परिवहन में 80 प्रतिशत से अधिक कमी आई है। लगभग 150 टैंकर जल-डमरू-मध्‍य के बाहर खुले समुद्र में लंगर डाले खड़े हैं जिनमें अनुमानित तौर पर 16 अरब लीटर तेल भरा हुआ है। जलडमरूमध्‍य के निकट दस वाणिज्यिक जहाज़ो पर गोले या ड्रोन से हमले की खबरें हैं। फारस की खाड़ी में व्यापक जीपीएस जैमिंग से खतरा और बढ़ गया है। हलात को देखते हुए फ्रांस ने यूरोपीय नौसैनिक पहल की है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस जलमार्ग पर वाणिज्यिक जहाज़ो की सुरक्षा के लिए गठबंधन बनाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति मैक्रों ने अभियान को रक्षात्मक बताते हुए इसे यूरोपीय नेतृत्व वाले समुद्री सुरक्षा मिशन एजेनोर का आपातकालीन विस्तार बताया है। फ्रांस ने इसके लिए अपने प्रमुख विमानवाहक पोत, चार्ल्स डी गॉल को तैनात किया है। ग्रीस, साइप्रस और नीदरलैंड ने गठबंधन में भागीदारी की पुष्टि की है। यूरोपीय देशों ने इस पहल को अमरीका द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी से अलग रखा है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने अनुरक्षण अभियानों की घोषणा की है और समुद्री व्यापार के लिए राजनीतिक जोखिम बीमा की पेशकश की है।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य में ईरानी कार्रवाई बाद अमरीकी सेना ने ईरान के बारूदी सुरंग बिछाने वाले दस जहाजों को नष्ट कर दिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

3 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

5 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

5 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

6 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

6 घंटे ago