Defence News

MNDF हुरावी की मरम्मत पूरी होने से भारत-मालदीव रक्षा सहयोग मजबूत हुआ

क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता के रूप में ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति (महासागर)’ और इसकी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के विज़न के तहत भारतीय नौसेना ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में मालदीव के तट रक्षक जहाज एमएनडीएफ हुरावी के मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा किया।

21 अप्रैल को मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में अपना पहला सामान्य रिफिट पूरा करने के बाद हुरावी जहाज मालदीव के लिए रवाना हुआ। यह जहाज 13 नवंबर 24 को मरम्मत के लिए मुंबई पहुंचा। इसके बाद से पिछले चार महीनों में, इस जहाज की सभी मशीनरी, हथियारों और सेंसर के रख-रखाव से संबंधित प्रमुख कार्य किए गए। साथ ही इसका रहने योग्य उन्नयन किया गया। हुरावी जहाज को उसके प्रस्थान से पहले कठोर बंदरगाह और समुद्री परीक्षणों, उपकरणों की परिचालन जांच, सुरक्षा ऑडिट और परिचालन समुद्री प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा।

भारतीय नौसेना की विभिन्न एजेंसियों और विभिन्न विभागों की डॉकयार्ड टीमों के किए गए प्रयासों ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस व्यापक मरम्मत कार्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एमएनडीएफ हुरावी की सफल मरम्मत दोनों देशों के बीच मजबूत कूटनीतिक और सैन्य सहयोग को दर्शाती है और इस क्षेत्र में एक विश्वसनीय भागीदार होने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

पुराने प्लेटफॉर्म के प्रतिस्थापन के रूप में मई 2023 में एमएनडीएफ को सौंपे गए मेक इन इंडिया जहाज ने मालदीव द्वीपसमूह में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) और चिकित्सा निकासी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

6 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

7 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

8 घंटे ago