बिज़नेस

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) आज से लागू

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता-सीईटीए आज से लागू हो गया है। इसके साथ ही, सामाजिक सुरक्षा समझौता, जिसे दोहरा अंशदान समझौता-डीसीसी भी कहा जाता है, भी प्रभावी हो गया है, जिससे ब्रिटेन में भारतीय व्‍यवसायियों की गतिशीलता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बल मिलेगा।

इस ऐतिहासिक समझौते के अंतर्गत भारतीय निर्यात को ब्रिटेन के बाजार में 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क की सुविधा प्राप्त होगी। यह समझौता भारत और ब्रिटेन की अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और अपने लोगों के लिए समृद्धि लाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कल नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते को भारत की व्यापारिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया और कहा कि यह दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच भविष्‍य के लिए आर्थिक साझेदारी स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में एक नए चरण की शुरुआत करेगा।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह समझौता भारत के सबसे व्यापक व्यापार समझौतों में से एक है, जो व्यापक क्षेत्रीय सूचना प्रदान करता है और साथ ही शुल्क एवं शुल्क रहि‍त बाधाओं को कम करता है। दोहरे अंशदान सम्मेलन पर प्रकाश डालते हुए, राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह व्यवस्था ब्रिटेन में अस्थाई तौर पर कार्यरत पात्र श्रमिकों को निर्दिष्ट अवधि के लिए सामाजिक सुरक्षा अंशदान का भुगतान करने से छूट देकर भारतीय पेशेवरों और उनके नियोक्ताओं को लाभ पहुंचाएगी। भारत-ब्रिटेन सीईटीए और डीसीसी का लागू होना वैश्विक स्तर पर एकीकृत, लचीली और प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

भारतीय डाक ने पहली तिमाही में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे अधिक राजस्व अर्जित किया

डाक विभाग ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

1 घंटा ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माल ढुलाई संचालन को मज़बूत करने के लिए ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के तहत आठ और संरचनात्मक सुधारों की घोषणा की

'रिफॉर्म एक्सप्रेस' को आगे बढ़ाते हुए, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे को आधुनिक…

1 घंटा ago

सरकार ने देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक जारी किया

सरकार ने आज देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक-आईएसपी का पहला प्रायोगिक सूचकांक जारी किया।…

14 घंटे ago

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…

16 घंटे ago

भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए रेल भूमि पोर्टल लॉन्च किया जाएगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया के प्रबंधन…

18 घंटे ago

भारत का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र कार्यक्रम, भारत टेक्स 2026 आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ

भारत का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र कार्यक्रम, भारत टेक्स 2026 आज नई दिल्ली के भारत…

18 घंटे ago