insamachar

आज की ताजा खबर

Conditions became favorable for the advance of the Southwest Monsoon into parts of Telangana, Odisha, Jharkhand, Bihar, and Chhattisgarh over the next four to five days.
भारत मौसम

अगले चार से पांच दिनों तक तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिनों तक तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। विभाग ने असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक तेज वर्षा जारी रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में अगले दो दिनों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, ओडिशा और उत्तरी कर्नाटक के आंतरिक हिस्‍सों में सोमवार तक गरज के साथ आंधी की आशंका है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *