कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सात गारंटी की घोषणा की जिसमें किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और जाति आधारित सर्वेक्षण के वादे शामिल हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन गारंटी की घोषणा की।
इस मौके पर कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता अजय माकन, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान और कई अन्य नेता मौजूद थे।
कांग्रेस ने एमएसपी की कानूनी गारंटी और जाति आधारित सर्वेक्षण के साथ ही 18 से 60 साल तक की महिलाओं के लिए हर महीने 2000 रूपये की राशि, वृद्धों, दिव्यांगो और विधवाओं को हर महीने छह छह हजार रुपये की पेंशन, दो लाख सरकारी नौकरियों, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए भूखंड और दो कमरों के मकान का वादा किया है।
कांग्रेस ने यह वादा भी किया है कि सत्ता में आने पर वह पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी तथा हर परिवार को 500 रूपये का रसोई गैस सिलेंडर देगी । हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…
अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…
रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…