कांग्रेस ने भारतीय संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ पर संसद के दोनों सदनों में विशेष चर्चा की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में राज्यसभा के सभापति से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सदन में संविधान और इसके महत्व पर 2 दिवसीय चर्चा होनी चाहिए।
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम पार्टी के सांसद तिरुचि शिवा ने इस अवसर पर आयोजित समारोह पर खुशी व्यक्त की।
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान ने लोगों को शक्ति दी है और उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह समारोह तभी सही माना जाएगा, जब संविधान के मार्ग पर चला जाए।
वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जिन पार्टियों को जनता ने नकार दिया है, वे यह झूठ फैलाने की कोशिश कर रही हैं कि ‘संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को चुनाव में अपनी हार को विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…