कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि बांग्लादेश जैसा हिंसक प्रदर्शन भारत में भी संभव है। भारतीय जनता पार्टी ने उनकी इस टिप्पणी की कडी निंदा की है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब विदेश गए तो उन्होंने भारत के खिलाफ टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद का वक्तव्य बहुत गंभीर है।
जब भारत के चारों तरफ बाकी देशों में इस प्रकार की परिस्थिति देखने को मिल रहा है कांग्रेस पार्टी जो आज देश का मुख्य विपक्ष है वह भी यही चाह रही है। चुनाव में जीत नहीं पाने के कारण अपना खीज़ बैक गेट से इस प्रकार की अराजकता को फैला कर के हिन्दुस्तान को बर्बादी की ओर लेने की कोशिश जो कांग्रेस पार्टी की है वो आज जनता के सामने उजागर हो चुकी है।
इस बीच कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी नेता मनिकम टैगोर ने मीडिया को बताया कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। कल नई दिल्ली में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने यह टिप्पणी की थी।
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…
सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 50 पैसे से बढ़ाकर ढाई रुपये प्रति लीटर…
सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्तूबर तक रियाद,…
विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…