insamachar

आज की ताजा खबर

चुनाव भारत मुख्य समाचार

केरलम् में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन की जीत; तमिलनाडु में टी.वी.के, 108 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

केरलम् में, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – यूडीएफ ने निर्णायक जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 63 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 22 सीटें जीतकर गठबंधन को पूरे राज्य में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। राज्य भर में लगभग सभी प्रमुख यूडीएफ नेता स्पष्ट बहुमत से निर्वाचित हुए। सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट – एलडीएफ से, सीपीआई एम ने 26, सीपीआई ने 8 और आरजेडी ने एक सीट हासिल की। विधानसभा में एक भी सीट न होने के बावजूद भाजपा ने इस बार तीन सीटें अपने नाम कीं।

उधर, तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम -टीवीके ने गठन के बाद हुए पहले चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम -डीएमके ने 59 सीटें हासिल कीं, जबकि अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम ने 47 सीटें जीतीं। तमिलनाडु के सियासी पर्दे पर फिल्‍म स्‍टार विजय ने सुपर हिट एंट्री ली है उनकी पार्टी पूरे राज्‍य में सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी है। थलाइवा, जननायका, मार्शल, सरकार जैसी ब्‍लॉक बस्‍टर फिल्‍मों के नायक रहे जोसेफ विजय अब फिल्‍मी पर्दे पर नहीं बल्कि जीवन में मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे हैं और उनके सामने राज्‍य के मतदातों के सपनों को पूरा करने की बड़ी चुनौती है। 51 साल के अभिनेता को आज उनकी पार्टी के विधायकों द्वारा नेता चुने जाने की संभावना है। पार्टी गठबंधन सरकार की गठन को लेकर फिलहाल चुप्‍पी साधे हुई है। और विजय के सामने अब सबसे बडी चुनौती सरकार बनाने और उसे बेहतर ढंग से चलाने की होगी क्‍योंकि इस बार उन्‍हें अपनी कामयाबी की स्क्रिप्‍ट खुद लिखनी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *