भारत

कांग्रेस पार्टी ने पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए प्रधानमंत्री से संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को अलग-अलग लिखे पत्रों में राष्ट्रीय एकता और संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए विशेष सत्र जल्द से जल्द आयोजित करने का आग्रह किया।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ऐसे समय में जब एकता और एकजुटता जरूरी है, संसद सत्र से राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति होगी। राहुल गांधी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षण में भारत को यह दिखाना चाहिए कि वह हमेशा आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहेगा।

उधर, भाजपा ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करने पर कांग्रेस की आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नई दिल्ली में मीडिया से कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को पहले यह बताना चाहिए कि आतंकी हमले पर कांग्रेस का सामूहिक संकल्प क्या है।

कांग्रेस पार्टी का कलेक्टिव रिजोल्‍व क्‍या है इस पूरे पहलगाम आतंकी हमले पर वो देश को बताना चाहिए। क्‍योंकि एकतरफ तो ऑल पार्टी मीटिंग में कांग्रेस पार्टी के लोग आते हैं कहते हैं हम देश के साथ हैं और दूसरी ओर हम देखते हैं कि इनके सबसे बड़े नेता सिद्धारमैया जी बोलते हैं पाकिस्‍तान पर कड़ी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, संतोष लाड़ बोलते हैं इंडस का पानी क्‍यों बंद किया जा रहा है। सैफुद्दीन शोज़ और तारिक अर्रा कहते हैं कि पाकिस्‍तान से बातचीत करो, इनके अन्‍य नेता जो हैं पाकिस्‍तान से दोष हटाकर भारत पर ही दोष डालते हैं।

Editor

Recent Posts

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

2 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

2 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

2 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

2 घंटे ago

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

4 घंटे ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

5 घंटे ago