कांग्रेस पार्टी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र में दिल्ली के लोगों के लिए पांच गारंटी दी गई है।
इनमें महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये, 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा शामिल है। पार्टी ने सत्ता में आने पर जाति जनगणना कराने और पूर्वांचलियों के लिए एक विभाग स्थापित करने का भी वादा किया है।
जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी का मतलब है कि यह जनता का अधिकार है और उन्होंने शहर में प्रदूषण के मुद्दे की कथित रूप से अनदेखी करने के लिए भाजपा और आप पर निशाना साधा।
दिल्ली के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पांच मुख्य गारंटी दी हैं उसकी घोषणा भी हो चुकी है। उस पर काफी विचार भी हो चुका है। दिल्ली में व्यापार करने के लिए आसानी की बात नहीं पर इज ऑफ ब्रीदिंग महत्व रखता है यानी की सांस लेने के आसानी करनी है। इज ऑफ ब्रीदिंग इज ए डूइंग बिजनैस नहीं, इज ऑफ जुमलाबाजी नहीं पर इज ऑफ ब्रीदिंग।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…