कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में गुजरात के लिए चार, हिमाचल प्रदेश के लिए दो, चंडीगढ़ के लिए एक तथा ओडिशा के लिए नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी चंडीगढ सीट से चुनाव लडेंगे। हिमाचल प्रदेश में मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत को टक्कर देंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीकांत जैना ओडिशा के बालासोर से उम्मीदवार होंगे। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन सभी उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस ने गुजरात में विधानसभा के उपचुनाव के लिए भी चार उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।
देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर अगस्त में…
भारत ने एचआईवी एड्स के उपचार के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में सहायता के उद्देश्य…
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की…
भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह आज उत्तराखंड…
केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम…
विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय…