भारत

मेसर्स जीआरएसई कोलकाता में 8वीं ASW SWC (Ex-GRSE) का निर्माण शुरू हुआ

8वें एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (एक्स-जीआरएसई) के लिए निर्माण कार्य (कील बिछाने) का उद्घाटन समारोह 10 मई 2024 को मैसर्स जीआरएसई, कोलकाता में आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता वीएडीएम बी शिवकुमार, नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण ने कमांडर पीआर हरि, आईएन (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जीआरएसई और भारतीय नौसेना तथा मैसर्स जीआरएसई के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की।

रक्षा मंत्रालय ​और मैसर्स जीआरएसई, कोलकाता के बीच 08 x एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी जहाजों के स्वदेशी डिजाइन और निर्माण का अनुबंध 29 अप्रैल 2019 को संपन्न हुआ था। अब तक इस परियोजना के छह जहाज पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। पहले जहाज (अर्नाला) की डिलीवरी अगस्त 2024 को करने की योजना है।

अर्नाला श्रेणी का यह जहाज भारतीय नौसेना के सेवारत अभय श्रेणी के एएसडब्ल्यू कार्वेट की जगह लेगा। इसे तटीय जल में पनडुब्बी रोधी अभियानों, कम तीव्रता वाले समुद्री संचालन (एलआईएमओ) और खदान बिछाने के कार्य के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस परियोजना के अंतिम जहाज यार्ड 3034 के लिए कील बिछाने का काम स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह देश की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

19 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

19 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago