भारत

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में भारतीय तटरक्षक बल के लिए अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत श्रेणी के पहले जहाज निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए छह अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोतों (एनजीओपीवी) में से पहले जहाज यार्ड 16401 के निर्माण कार्य का शुभारंभ समारोह 22 जुलाई, 2025 को मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में आयोजित किया गया। 117 मीटर लंबे इस पोत की सीमा 5,000 समुद्री मील होगी। इस जहाज पर 11 अधिकारियों व चालक दल के सदस्यों के साथ 110 कर्मियों की तैनाती होगी और इसकी अधिकतम गति 23 समुद्री मील होगी। ये सभी पोत उन्नत प्रौद्योगिकियों जैसे एआई-आधारित पूर्वानुमानित रखरखाव, रिमोट पायलटेड ड्रोन, इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम (आईबीएस) और इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम (आईपीएमएस) से लैस होंगे।

भारतीय तटरक्षक बल क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पश्चिम) के मुख्य स्टाफ अधिकारी (तकनीकी) उप महानिरीक्षक आरएच नांदोदकर ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के कार्यकारी निदेशक (जहाज निर्माण) ए विनोद और भारतीय तटरक्षक बल तथा मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समारोह की अध्यक्षता की। अपतटीय गश्ती पोतों का निर्माण 20 दिसंबर, 2023 को हस्ताक्षरित अनुबंध के तहत किया जा रहा है और ये खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत पूरी तरह से स्वदेशी हैं, जो सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

2 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

2 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

2 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

2 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

2 घंटे ago