Defence News

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और डिफेंस सर्विसेड कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, ढाका के बीच रणनीतिक व परिचालन अध्ययन में सहयोग

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन और डिफेंस सर्विसेड कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (डीएससीएससी), मीरपुर, ढाका ने रणनीतिक और परिचालन अध्ययन के क्षेत्र में सैन्य शिक्षा से संबंधित सहयोग के लिए एक समझौता-ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

दोनों कॉलेज तीनों सेनाओं के अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हैं और उन्हें उच्च स्टाफ और कमांड जिम्मेदारियों के लिए तैयार करते हैं। वे समान लोकाचार, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और कार्यप्रणाली साझा करते हैं और समान चुनौतियों का सामना करते हैं। इसे मद्देनजर रखते हुए दोनों संस्थानों ने द्विपक्षीय जुड़ाव को और बढ़ाने के लिए समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है। 22 जून 2024 को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री श्रीमती शेख हसीना की भारत की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान इस समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता-ज्ञापन पेशेवर कौशल को बढ़ाने, रणनीतिक मामलों में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करने, उत्कृष्ट व्यवहारों और विशेषज्ञता को साझा करने में सहायता करेगा। इसके साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों और संकाय सदस्यों की शैक्षणिक क्षमताओं को बढ़ाएगा। यह प्रशिक्षण पैकेज, संयुक्त सेमिनार, संकाय आदान-प्रदान, पारस्परिक प्रशिक्षक यात्रा आदि के संचालन की सुविधा प्रदान करेगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

9 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

9 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

10 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

10 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

10 घंटे ago