भारत

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने इसकी सभी तैयारियां कर ली हैं।

पश्चिम बंगाल में मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच 77 मतगणना केन्‍द्रों पर की जाएगी। 294 सीटों में से, पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती कल होगी। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के तीन-स्तरीय इंतज़ाम किए गए हैं, जिसमें ज़िला पुलिस, राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। मतगणना स्थलों पर केंद्रीय बलों की कुल 200 कंपनियाँ तैनात की गई हैं। यह पूरी प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के नियंत्रण में होगी। यह पहली बार है जब मतगणना प्रक्रिया के लिए वरिष्ठ IPS अधिकारियों को पुलिय पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया गया है। मतगणना प्रक्रिया का प्रबंधन एक टीम करेगी। इसमें सुपरवाइज़र, मतगणना सहायक और माइक्रो-पर्यवेक्षक शामिल होंगे।

केरलम विधानसभा की 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को लगभग 79 प्रतिशत मतदान हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों ने केरलम के सभी 140 मतगणना केंद्रों पर तैयारियों के अंतिम दौर की समीक्षा की है। मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिससे यह प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। अधिकारियों को कल सुबह 6 बजे तक मतगणना केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। मतगणना एजेंटों को भी मतगणना शुरू होने से एक घंटा पहले रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों सहित सभी कर्मचारियों के लिए जारी किए गए क्‍यू.आर. कोड वाले पहचान पत्र को साथ रखना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही, मतगणना केंद्रों में प्रवेश के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है।

पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुद्दुचेरी के मुख्य चुनाव अधिकारी पी. जवाहर ने बताया कि पुद्दुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों की मतगणना कराईक्‍काल, यानम और माहे में होगी।

पुद्दुचेरी के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना लास्‍पेट इलाके में स्थित तीन केंद्रों पर होगी। ये मतगणना केंद्र पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इन जिलों में निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में पुलिस विभाग और अर्धसैनिक बलों द्वारा तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

तमिलनाडु में 62 मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। सभी पार्टियों ने मतगणना प्रक्रिया की तैयारी के लिए अपने-अपने प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है। डीएमके और टीवीके ने मतगणना के दिन गड़बड़ी की आशंका जताते हुए राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। राज्य के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था। सभी मतगणना केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को पूरी सुरक्षा और व्यवस्था के साथ स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों में भेज दिया गया है। राज्य भर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतगणना केंद्रों के पास यातायात को भी डायवर्ट किया गया है।

असम में विधानसभा की सभी 126 सीट के लिए 35 जि़लों के 40 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। राज्य में 9 अप्रैल को लगभग 86 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

1 घंटा ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

1 घंटा ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

2 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

2 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

2 घंटे ago