राष्ट्र आज संविधान प्रमुख डॉक्टर भीव राव आम्बेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य समारोह संसद भवन परिसर में होगा जहां बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि बाबा साहेब आम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे, जिन्होंने एक न्यायविद, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनेता के रूप में देश और समाज के लिए असाधारण योगदान किया।
उपराष्ट्रपति डॉक्टर जगदीप धनखड़ ने देशवासियों से अपील की कि वे डॉक्टर आम्बेडकर के आदर्शों को अपनाएं और न्यायपूर्ण तथा समानतापूर्ण समाज के प्रति बाबा साहेब की दृष्टि को साकार करने की दिशा में कार्य करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। जय भीम।”
केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…
सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…
भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…