भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि देश आर्थिक वृद्धि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण ढांचागत परिवर्तन की दहलीज पर है। भारत आठ प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की ओर बढ रहा है। मुम्बई में कल उन्होंने कहा कि भारत की विकास प्रक्रिया में विभिन्न सेक्टर और संरचनात्मक सुधारों का योगदान रहा है। वस्तु और सेवाकर की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। शक्तिकांत दास ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में जीएसटी अधिक तेजी से स्थापित हुआ है। उन्होंने बताया कि मासिक जीएसटी संग्रह एक लाख सत्तर हजार करोड रूपये तक पहुंच चुका है और इससे व्यवसाय अधिक सुविधाजनक हुआ है।
भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…
यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…
भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…