नए आपराधिक कानून सोमवार पहली जुलाई से लागू होंगे। इनके बाद इंडियन पीनल कोड- आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023, और सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होंगे। नए कानूनों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले। इसके लिए नई तकनीकों को पूरी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि नए आपराधिक कानून लोगों को न्याय दिलाएंगे और पारदर्शिता लाएंगे।
सजा दिलाने की भावना नहीं अब न्याय दिलाने की भावना। दूसरा पारदर्शिता लाने की कोशिश की गई है। यह भी सुनिश्चित कराया गया है कि किसी भी व्यक्ति का चाहे वह कंप्लेंट हो या एक्यूज्ड हो किसी का उत्पीड़न ना हो।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम…
आईएनसीओआईएस ने समुद्री क्षेत्रों पर अल नीनो के संभावित प्रभावों को उजागर करने के लिए…
खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की हाल की नीलामी के सफल समापन…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनएक्सट्रा डेटा लिमिटेड (लक्ष्य) में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण के…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत…