बिज़नेस

देश में चालू वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत दर्ज हुई

देश में चालू वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर छह दशमलव दो प्रतिशत दर्ज हुई जो इससे पिछली तिमाही में पांच दशमलव छह प्रतिशत दर्ज हुई थी। इस तरह भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था का तमगा बरकरार रखा है। देश में पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 8 दशमलव 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

चालू वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े यह दर्शा रहे हैं कि देश में अच्छे मानसून के बाद ग्रामीण खपत में वृद्धि के साथ सरकारी खर्च में वृद्धि का अनुकूल परिणाम निकला है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पहले संशोधित अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में वास्तविक जीडीपी में 6 दशमलव 5 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।

मंत्रालय ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान वास्‍तविक वृ‍द्धि दर 9 दशमलव 2 प्रतिशत दर्ज हुई जो पिछले 12 वर्षों के दौरान कोविड के बाद वित्‍त वर्ष 2022 को छोडकर सर्वाधिक है। आलोच्‍य अवधि में ‘विनिर्माण’ क्षेत्र में 12 दशमलव 3 प्रतिशत निर्माण क्षेत्र 10 दशमलव 4 प्रतिशत और वित्तीय, रियल एस्टेट और व्यावसायिक सेवा’ क्षेत्र में दोहरे अंकों में वृद्धि हुई।

Editor

Recent Posts

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…

10 घंटे ago

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

11 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

11 घंटे ago