भारत

दिल्ली दुग्ध योजना (डीएमएस) के अंतर्गत गाय का दूध, सह-ब्रांडेड उत्पाद और नए बूथ शुरू किए गए

दिल्ली दुग्ध योजना (डीएमएस) ने 13 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के पूसा स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नए डेयरी उत्पादों के शुभारंभ और बूथ आवंटन पत्रों के वितरण के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) की सचिव अलका उपाध्याय और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर गाय के दूध और सह-ब्रांडेड डेयरी उत्पादों का डिजिटल लॉन्च और अनावरण किया गया। यह डेयरी की गुणवत्ता को मजबूत करने, उपभोक्ता विश्वास बढ़ाने और पशुपालकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। इस पहल के अंतर्गत चयनित आवेदकों को 22 नए बूथ आवंटन पत्र सौंपे गए जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण-शहरी डेयरी संपर्क मजबूत होंगे।

डीएएचडी की सचिव अलका उपाध्याय ने अपने मुख्य भाषण में बेहतर उत्पाद पेशकश और मूल्य श्रृंखला में हितधारकों के लिए समावेशी अवसरों के माध्यम से डेयरी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिकोण साझा किया। उन्‍होंने बाजार में अपने नए उत्पादों को लॉन्च करने के लिए डीएमएस और हरियाणा दुग्ध महासंघ के प्रयासों की सराहना भी की।

डीएएचडी की अपर सचिव वर्षा जोशी ने दिल्ली एनसीआर के लिए दूध और डेयरी उत्पादों के डीएमएस ब्रांड के महत्व और बाजार में नए उत्पादों की शुरूआत के साथ डीएमएस की प्रगति पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में डीएएचडी के अपर सचिव राम शंकर सिन्हा, डीएएचडी के सलाहकार जगत हजारिका, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड के वीटा के अध्यक्ष राम अवतार गर्ग, वरिष्ठ अधिकारी, डेयरी क्षेत्र के हितधारक और बूथ आवंटन योजना के लाभार्थी भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

42 मिनट ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

47 मिनट ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

50 मिनट ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

3 घंटे ago