भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन के छह वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन के छह वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस प्रमुख पहल से व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल तक पहुंच सुनिश्चित हुई है जिससे लाखों घरों में परिवर्तनकारी बदलाव आया है।

वर्ष 2019 में शुरू किया गया जल जीवन मिशन, कुछ ही वर्षों में 15 करोड़ से अधिक घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर सरकार की प्रतिबद्धता का आधार बना है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार हुआ, समुदाय सशक्त बने और अनगिनत सपने साकार हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से न केवल ग्रामीण भारत में जीवन स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा के परिणामों में भी उल्लेखनीय बदलाव आया है, विशेषकर महिलाओं को- देश की नारी शक्ति को लाभ हुआ है।

एक्स पर MyGovIndia के अलग-अलग पोस्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा:

“हम जल जीवन मिशन के #6वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं, यह एक ऐसी योजना है जो गरिमा और जीवन में बदलाव लाने पर केंद्रित है। इसने बेहतर स्वास्थ्य सेवा भी सुनिश्चित की है, खासकर हमारी नारी शक्ति के लिए।”

“भारत भर में जल जीवन मिशन के स्थायी प्रभाव की एक झलक।

जलजीवनमिशनके6वर्ष”

Editor

Recent Posts

इस्राएल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी गादी आइज़ेनकोत को सत्‍ता में साझेदारी का प्रस्‍ताव दिया

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने प्रस्तावित राष्ट्रीय एकता सरकार में बारी-बारी से प्रधानमंत्री के…

2 घंटे ago

महिला एशियाई हॉकी चैंपियन्‍स ट्रांफी में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब जीता

भोपाल में कल फाइनल में भारत ने चीन को तीन–एक से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार…

2 घंटे ago

57वां अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव गोवा में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ

57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल शाम गोवा में संपन्न हो गया। समारोह में गोवा…

2 घंटे ago

45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ

45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 शुक्रवार, 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में आयोजित ‘विश्व कल्याण महोत्सव’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…

17 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

18 घंटे ago