भारत

तेलंगाना में CPI और CPIM लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देंगे

तेलंगाना में भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-सीपीआई और मार्क्सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-सीपीआईएम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देंगे। सीपीआईएम के नेताओं ने कल इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाक़ात की। दोनों पार्टियों ने भोंगीर को छोडकर, बाक़ी सभी जगहों से अपना नाम वापस ले लिया है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्‍होंने भोंगीर सहित सभी निर्वाचन-क्षेत्रों में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की है ताकि वोटों का बंटवारा न हो और भारतीय जनता पार्टी को पराजित किया जा सके। सीपीआईएम ने भोंगीर से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। भोंगीर से नामांकन वापस लेने का कल अंतिम दिन है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य में किसी भी सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

8 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

9 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

9 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

9 घंटे ago