आज का अखबार हिंदी 28 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के आंकडे जारी करने की खबर को जनसत्‍ता ने सुर्खी बनाया है, लिखा है- 2019 के मुकाबले मतदान में तीन प्रतिशत की कमी। लगभग सभी अखबारों ने पक्ष-विपक्ष के आरोप-प्रत्‍यारोप और पलटवार का घमासान भी साथ दिया है। विभिन्‍न दलों के उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा पर भी लगभग सभी अखबारों की नजर है।

अमर उजाला ने खबर दी है- बढी ताकत, वायु सेना और नौसेना के विमानों पर लगी मार्क-2 मिसाइल, ढाई सौ किलोमीटर तक लक्ष्‍य भेदने में सक्षम है, यह है सुपर सोनिक।

तीरंदाजी में ज्‍योति की स्‍वर्णिम हैट्रिक और भारत के पांच पदक जीतने को हरिभूमि ने महत्‍व दिया है।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने पहले पन्‍ने पर चढते पारे पर बारिश का ब्रेक शीर्षक से लिखा है- आंधी, तूफान और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान। सोमवार तक तेज हवा और बौछारों की संभावना। हिमाचल में जारी बर्फबारी और ऑरेंज अर्लट की खबर के साथ अखबार लिखता है- आम, आडू और खुमानी की फसल के साथ तैयार खडी गेहूं की फसल को भी कई जगह नुकसान हुआ। जनसत्‍ता ने मुख पृष्‍ठ पर अध्‍ययन शीर्षक से आलेख पर लिखा है- जलवायु परिवर्तन से जैव विविधता में दो से 11 प्रतिशत गिरावट के आसार, जर्मनी में किए गए अध्‍ययन में कहा गया है कि बढते तापमान से कई प्रजातियों के विलुप्‍त होने का खतरा।

अखबारों ने उत्‍तराखंड के जंगलों में लगी आग को पहले पन्‍ने पर अहमियत दी है। जनसत्‍ता, अमर उजाला और हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स ने सुलगते जंगलों के चित्र दिए हैं। आग बुझाने के लिए कडे निर्देश, छुट्टियां निरस्‍त की खबर करने और वायु सेना के छिडकाव करते हैलीकॉप्‍टरों के चित्र भी साथ ही दिए हैं। प्रभावित स्‍थानों का जिक्र करते हुए नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- रिहायशी इलाके भी चपेट में। देशबन्‍धु लिखता है- लाखों की वन संपदा खाक।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

9 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

10 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

10 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

10 घंटे ago